मुंबई के गोलीबार इलाके में घर में लगी आग, चार की मौत

मुंबई के गोलीबार इलाके में घर में लगी आग, चार की मौत

मृुंबई:

मुंबई के गोलीबार इलाके में एक घर में अचानक आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इस आग में सात लोग जल गए थे। बचे हुए तीन घायलों में से एक की तबीयत गंभीर है।
 
बीएमसी कंट्रोल के मुताबिक, आग सांताक्रूज के गोलीबार रोड नंबर 3 के एक घर में लगी थी। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, घर में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था।

सूबह घर की महिला ने जैसे ही चूल्हा जलाने की कोशिश की तो आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग जल गए। दमकलकर्मियों ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पा लिया है। गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को कस्तूरबा अस्पताल में ले जाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com