नौसेना की छह महिलाएं निकली गोवा से मॉरीशस के सफर पर

नौसेना की छह महिलाएं निकली गोवा से मॉरीशस के सफर पर

नई दिल्ली:

समंदर के रास्ते दो बार दुनिया के चक्कर लगाने वाली नौसेना की नाव महादेई इस बार नए अभियान पर है। यह नाव गोवा से नौसेना की पांच महिला अफसरों को लेकर मॉरीशस के लिए रवाना हुई है। 25000 किलोमीटर की यह दूरी नाव 20 दिन में तय करेगी। यह पहली बार है जब महिलाएं ऐसे अभियान पर निकली हैं।
 


इस नाव में कोई इंजन
लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में चली इस टीम की बाकी चार सदस्य लेफ्टिनेंट पी स्वाति, लेफ्टिनेंट बी ऐश्वर्या, लेफ्टिनेंट प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट विजया और लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता हैं। देश में ही बनी इस नाव में कोई इंजन नहीं है। बचाव के साधन हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं करना है।

महिलाओं को समंदर के सफर के लिए तैयार करना
इस दौरे का मक़सद महिलाओं को समंदर के सफ़र के लिए तैयार करना है। समुद्र में मौसम खराब है। लहरें उछाल ले रही हैं मगर इसके बावजूद इन महिलाओं के बुलंद हौंसलों में कोई कमी नहीं है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com