यह ख़बर 11 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

ओडिशा में बाढ़ से बुरा हाल, 39 लोगों की मौत

भुवनेश्वर:

ओडिशा में बाढ़ से बुरा हाल है। यहां के 23 जिले बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक यहां बाढ़ से 39 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ की वजह से यहां के 460 गांव पूरी तरह डूब गए हैं, जबकि 5 हजार तीन सौ से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का असर है। राज्यभर में 33 लाख लोगों पर बाढ़ का असर देखा जा रहा है जबकि इनमें से पांच लाख लोग ऐसे हैं, जो बेघर हो गए हैं।

कई जगहों पर बाढ़ से राहत और बचाव के लिए शिविर बनाए गए हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से राहत के काम में दिक्कत आ रही है। बाढ़ की वजह से करीब सवा तीन लाख हेक्टेयर की फसल पूरी तरह बरबाद हो गई है हालांकि राज्य की ज्यादातर नदियों में धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com