यह ख़बर 04 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नाइजीरिया में बाढ़ से 11 और लोगों की मौत

खास बातें

  • तारबा प्रांत के प्रवक्ता हसन मिजिनियाबा ने बताया कि इस बाढ़ में जिन लोगों की जान गई है, वे करीम लामिदो क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे।
योला:

नाइजीरिया में दोबारा आई बाढ़ में 11 और लोगों की मौत हो गई है। तारबा प्रांत के प्रवक्ता हसन मिजिनियाबा ने बताया कि इस बाढ़ में जिन लोगों की जान गई है, वे करीम लामिदो क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने बताया कि मरनेवालों में विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हैं, जो अपनी स्नातक की पढ़ाई के बाद सेवा के कार्य में लगे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com