दिल्ली में कोहरे की मार, 59 रेलगाड़ियां प्रभावित

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही और घना कोहरा छाए रहने के कारण 59 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने आसार हैं।

उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 59  रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 8.30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। दिन में आंशिक तौर पर बादल घिरे रहेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 91 फीसदी दर्ज की गई। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 16.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।