यह ख़बर 07 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कर्ज में डूबे एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए

खास बातें

  • 40 लाख रुपये के कर्ज में दबे एक परिवार के चार सदस्य सुबह पश्चिम दिल्ली स्थित अपने मकान में जलकर मृत पाए गए।
नई दिल्ली:

40 लाख रुपये के कर्ज में दबे एक परिवार के चार सदस्य सुबह पश्चिम दिल्ली स्थित अपने मकान में जलकर मृत पाए गए।

पुलिस ने बताया कि उसे यह आत्महत्या का मामला होने का संदेह है क्योंकि इस संबंध में उत्तम नगर स्थित आवास से एक नोट बरामद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मृतकों की पहचान राजेंद्र सक्सेना, उसकी पत्नी अनीता और दो बच्चों श्याम (10) और दीपू (8) के रूप में की गई है।