अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना, अब तक 40 हजार लोगों ने किए दर्शन

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना, अब तक 40 हजार लोगों ने किए दर्शन

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है अमरनाथ यात्रा।

जम्मू:

अमरनाथ यात्रा में अब तक लगभग 40,000 श्रृद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि 1,843 श्रद्धालुओं का चौथा जत्था आज यात्रा के लिए रवाना हुआ।

अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के तीसरे दिन 16,208 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अधिकारी प्रवक्ता ने बताया कि, ‘‘यात्रा शुरू होने के बाद से आज तक करीब 39,995 श्रद्धालु ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।’’ कल 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए थे। अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच चौथा जत्था आज सुबह भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 4.40 बजे 58 वाहनों से रवाना हुआ। इसमें 1414 पुरूष, 312 महिलायें और 117 साधु शामिल हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com