यह ख़बर 21 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पंजाब : इंटरव्यू देने आई महिला को गैंगरेप के बाद चलती कार से फेंका

खास बातें

  • बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि वह मोगा की रहने वाली है और 18 तारिख को इंटरव्यू के लिए मोहाली आई थी, वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
बठिंडा:

पंजाब में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि वह मोगा की रहने वाली है और 18 तारिख को इंटरव्यू के लिए मोहाली आई थी, वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के मुताबिक, उसे एक कार में अगवा किया गया, जिसमें दो महिलाएं भी बैठी थीं। पीड़िता ने बताया कि कार में सवार लोग उसे एक सुनसान जगह पर लग गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। बाद में उसे बठिंडा के पास चलती कार से फेंक दिया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पीड़िता ने बताया कि बलात्कार करने वाले आरोपियों ने उसका अश्लील एमएमएस भी बनाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।