मुंबई के कांदिवली में गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत, आठ लोग जख्मी

मुंबई के कांदिवली में गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत, आठ लोग जख्मी

मुंबई:

मुम्बई के कांदिवली पूर्व में बिहार टेकड़ी के सामने की बस्ती में गैस सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत और आठ लोग जख्मी हो गए हैं।

दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह 6.40 के करीब उन्हें आग लगने का कॉल आया था। अब हालात काबू में है। पता चला है कि घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग लगी थी, जिसमें घर में सो रहे और अगल-बगल के लोग जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उनमें से एक शख्स की मौत हो गई। मरने वाले शख्स का नाम कृष्णानन्द झा है। बाकी जख्मियों का शताब्दी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।