यह ख़बर 04 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मोदी के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने बताया बेबुनियाद

खास बातें

  • मनीष तिवारी द्वारा गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम का एक विदेशी कंपनी से हुए करार पर लगाए गए आरोपों को भाजपा ने आधारहीन और राजनीति से प्रेरित बताया।
अहमदाबाद:

मनीष तिवारी द्वारा गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम का एक विदेशी कंपनी से हुए करार पर लगाए गए आरोपों को भाजपा ने आधारहीन और राजनीति से प्रेरित बताया।

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा, कांग्रेस ने ऐसा घोटाला ढूंढ निकाला है, जो कभी हुआ ही नहीं। इस करार को 2010 में ही रद्द कर दिया गया था। इसके लिए एक भी रुपया नहीं दिया गया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य सरकार और एक विदेशी कंपनी के बीच करार पर जवाब मांगा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com