यह ख़बर 05 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गाजियाबाद : मोबाइल चुराने के आरोप में युवक की बेरहमी से हत्या

खास बातें

  • दिल्ली के करीब गाजियाबाद में नौजवान को चोर बताकर मारा−पीटा, मुंह काला करके घुमाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के लोनी इलाके में चार लोगों पर एक युवक की जमकर पिटाई करने और फिर हत्या करने का आरोप लगा है। मरने वाले लड़के पर इन लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इन चारों आरोपियों ने पहले लड़के का मुंह काला शहर में घुमाया और फिर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। आरोप है कि चारों बदमाशों ने इसके बाद लड़के का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

खुद को बचाने के लिए चारों आरोपियों ने लड़के के शव को बाथरूम में लटका दिया और इसे आत्महत्या करार देने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com