यह ख़बर 25 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

निराश प्रेमी ने कॉलेज छात्रा को किया अगवा

खास बातें

  • लड़की जब अपने मामा के साथ बाइक से कॉलेज जा रही थी, तभी कार सवार चार लोगों ने हथियार के बल पर संगीता को अगवा कर लिया।
मुजफ्फरनगर:

कॉलेज जा रही एक लड़की को कथित तौर पर गुरुवार को चार लोगों ने हथियार के बल पर अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि अगवा की गई लड़की का नाम संगीता है, जो कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पुलिस के अनुसार जब वह अपने मामा के साथ बाइक से कॉलेज जा रही थी, तभी शाहपुर गांव के निकट कार सवार चार लोगों ने हथियार के बल पर संगीता को अगवा कर लिया। संगीता से प्यार करने वाले सेतु के साथ उसकी शादी करने से संगीता के घर वालों के इनकार करने के बाद आशंका जताई जा रही है कि सेतु ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस संबंध में सेतु, यशवीर, वेदराम और बेगराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अन्य मामले में जिले के गंगाड़ गांव में गुरुवार को तीन युवकों ने संजीव नामक एक युवक (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (शहर) केबी सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुष्पेंद्र, गजेंद्र और जोगेन्दर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार संजीव जिस लड़की से प्यार करता था, उसी को पुष्पेंद्र भी चाहता था। ऐसे में पुष्पेंद्र ने संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com