Click to Expand & Play
खास बातें
- शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है। उनके मुताबिक, लड़कियों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
नई दिल्ली: मुंबई में बाल ठाकरे के निधन के बाद हुए बंद पर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाली दो लड़कियों की गिरफ्तारी को केंद्र सरकार ने गलत ठहराया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने एनडीटीवी संवाददाता हृदयेश जोशी से बातचीत में कहा कि लड़कियों की गिरफ्तारी कानून का सरासर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को आईटी कानून की समझ ही नहीं है। सिब्बल ने कहा कि किसी पर टिप्पणी करने का यह मतलब नहीं है उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है। उनके मुताबिक, लड़कियों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
उधर, इस बीच दोनों लड़कियां जमानत पर तो बाहर आ गई हैं, लेकिन उनके मन में जो डर बैठ गया है वह बाहर नहीं निकल रहा। लड़कियां इतनी डर गई हैं कि अब फेसबुक पर कुछ न लिखने की बात कह रही हैं लेकिन गिरफ्तारी की बात को वह भी जायज नहीं मानतीं।