यह ख़बर 13 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पूरे परिवार पर किया गुंडों ने हमला

खास बातें

  • एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने पूरे परिवार पर कथित रूप से हमला कर दिया जिसमें पीड़िता के परिवार से संबंधित तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
मुजफ्फरनगर:

एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने पूरे परिवार पर कथित रूप से हमला कर दिया जिसमें पीड़िता के परिवार से संबंधित तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि छह युवक 17 साल की किशोरी के घर में घुस गए और उन्होंने किशोरी तथा उसके पांच परिजन पर हमला कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले छह युवकों को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी के परिवार ने लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया था। इसपर युवकों ने उनपर हमला कर दिया।