यह ख़बर 01 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

छोटे कपड़े में लड़कियों का पब जाना संस्कृति के खिलाफ : गोवा के मंत्री

पणजी:

गोवा में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने विवादास्पद श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक के विचार से सहमति जताते हुए कहा है कि लड़कियों का छोटे कपड़े में पब में जाना स्थानीय संस्कृति के खिलाफ है और इसे बंद किया जाना चाहिए।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धवालीकर ने कहा, 'छोटे कपड़े में लड़कियों का पब जाना हमारी संस्कृति के लिए उपयुक्त नहीं है। अगर हम इसे मंजूरी देते हैं तो हमारे गोवा की संस्कृति का क्या होगा, कम कपड़े में लड़कियों का पब जाना गलत संस्कृति को दर्शाता है और इसे बंद किया जाना चाहिए।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंत्री ने कहा, 'मुतालिक जो कह रहे हैं वह गलत नहीं है। वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। हर किसी को अपने धर्म के बारे में बोलने का अधिकार है।'