खास बातें
- मंदसौर में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को अगवा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह लड़कियों से भीख मंगवाने का काम करता था।
भोपाल: मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को अगवा करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के कब्ज़े से 22 लड़कियों को भी छुड़ाया है। ये गिरोह लड़कियों को अगवा कर उनसे मदिरो रेलवे स्टेशन बस स्टेशन पर भीख मंगवाने का काम करवाता था।