महिला को छेड़ने के आरोप में आयकर अधिकारी गिरफ्तार, 50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

Generic Image

मुंबई:

मुंबई पुलिस ने एक महिला को छेड़ने और धमकाने के आरोप में आयकर विभाग के एक बड़े अफसर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

आरोपी अफसर का नाम श्रीधर साले है। वो गुजरात में आयकर विभाग में सयुंक्त आयुक्त पद पर कार्यरत है। श्रीधर के खिलाफ पीड़ित महिला इसके पहले भी आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा चुकी है।

पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट महिला का आरोप है कि श्रीधर शनिवार की सुबह 8 बजे के करीब उसके बिल्डिंग के बाहर खड़ा था। जब वो पति के साथ उसके पास गई तो श्रीधर बिफर उठा और गन्दी गाली देते हुए आज़ाद मैदान पुलिस थाने में उसके खिलाफ दर्ज शिकायत वापस लेने को कहा। साथ ही ऐसा नहीं करने पर महिला के चहरे पर तेज़ाब फेंकने की धमकी भी दी।

बात बढ़ गई तो महिला के देवर ने पुलिस कंट्रोल को फ़ोन कर दिया। कस्तूरबा पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच सभी को थाने ले आई। महिला की शिकायत पर श्रीधर के खिलाफ आईपीसी की धरा 354(डी), 506, 509 के तहत मामला दर्ज़ कर अदालत में पेश किया।

पीड़ित महिला के वकील महेश वासवानी का कहना है कि आयकर अधिकारी श्रीधर उनके मुवक्किल को शादी के पहले से परेशान करते आ रहा है।

पीड़ित महिला जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। आरोपी श्रीधर से उसकी पहचान मुंबई आयकर विभाग में अकाउंट के काम से हुई थी। उसके बाद से ही वो उसका पीछा करने लगा था। गंदे सन्देश और अश्लील वीडियो भी भेजने लगा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तंग आकर 12 जनवरी को उसने आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराइ थी। तब आरोपी अफसर अग्रिम जमानत पर था। इस बीच महिला की शादी हो गई। अफसर का तबादला हो गया। लेकिन उसने महिला का पीछा करना नहीं छोड़ा।