दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, 'मई 2013' के बाद 'मई 2019' में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है. पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया.

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, 'मई 2013' के बाद 'मई 2019' में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

खास बातें

  • दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी
  • 'मई 2019' में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
  • मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है. पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया. 2013 मई के बाद मई 2019 महीने में दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है. पालम वेधशाला ने मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया, 'दिल्ली का चढ़ा पारा. दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है. अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.' सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, जानिए देश भर में कैसा है मौसम का हाल...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही है और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . यह इस महीने का सबसे अधिकतम तापमान था. वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्यियस नीचे था. राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है. राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने से आम जन- जीवन प्रभावित हुआ है. (इनपुट: भाषा)