यह ख़बर 12 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भरा, ट्रेन सेवाओं पर असर

खास बातें

  • घाटकोपर, मुलुंड, कांदिवली और हिंदमाता में सड़कों पर पानी भर गया है। साथ ही, वहां रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। हालांकि कई घंटे बाद ट्रेनें अब धीरे−धीरे चलने लगीं हैं।
मुंबई:

लगातार भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में पानी भरने से जाम लग गया है। घाटकोपर, मुलुंड, कांदिवली और हिंदमाता में सड़कों पर पानी भर गया है। साथ ही, वहां रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। ठाणे रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पानी जमा हो गया। हालांकि कई घंटे बाद ट्रेनें अब धीरे−धीरे चलने लगीं हैं।

मुंबई के अलावा पास के कल्याण, ठाणे और भिवंडी में भी तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कल्याण में कुछ बस्तियां खाली करा ली गई हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com