हिमाचल प्रदेश : कार व्यास नदी में गिरी, आठ लोगों के बह जाने की आशंका

हिमाचल प्रदेश : कार व्यास नदी में गिरी, आठ लोगों के बह जाने की आशंका

शिमला:

मंडी जिले के डबरा में एक कार व्यास नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार आठ लोगों के बह जाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि अब तक एक व्यक्ति को बचाया गया है और आठ लापता व्यक्तियों की खोजी दल तलाश कर रहे हैं।

यह घटना तब हुई जब शिमला से करीब 200 किमी दूर, जिले के औट के समीप कार नदी में गिर गई। कार में बैठे लोग चंबा से कुल्लू मनानी जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com