यह ख़बर 15 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

देश में पहली बार, आंध्र प्रदेश में हुई 'पेपरलेस' कैबिनेट बैठक

हैदराबाद:

ई गवर्नेंस की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल अब 'पेपरलेस' हो चुका है।

अपने हाथों में आई-पैड थामे मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके मंत्रियों ने आज एक बैठक की जिसे 'ई कैबिनेट' कहा जा रहा है। यह देश में अपनी तरह की नई पहल है।

राज्य मंत्रिमंडल की यह नियमित बैठक थी, लेकिन इस बार की खासियत यह थी कि यह पूरी तरह 'पेपरलेस' थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि बैठक का एजेंडा और मुख्य बिंदुएं-सभी इलेक्ट्रानिकली रिकॉर्ड किए गए।