खेती पर संकट के कारण अपराध में हुआ इजाफा

खेती पर संकट के कारण अपराध में हुआ इजाफा

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

खेती में संकट को लेकर इस साल 100 फीसदी इजाफा हुआ है। इस इजाफे की वजह लैंड बिल को लेकर चल रहा विवाद, ऊंचे न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग है। यह बात सरकारी आंकड़ों में सामने आई है। इस साल खेती बाड़ी को लेकर अब तक 74 वारदातें हो चुकी हैं।

सरकारी आकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 17 वारदातें महाराष्ट्र  में हुई हैं। इसके बाद हरियाणा में  12 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। बिहार में 8,  पश्चिम बंगाल में  6 और गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में  5 घटनाएं हुई हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्राकृतिक प्रकोप के कारण खेती पर संकट के चलते पिछले छह माह में नौ लोगों के जख्मी होने की खबर है। सन 2014 में 37 वारदातें रिपोर्ट हुई थीं। तब सिर्फ एक शख्स की मौत हुई थी। सरकार के मुताबिक 26 पुलिस कर्मी खेती को लेकर हुई हिंसा में जख्मी हुए हैं।