भारतीय जवानों की कुर्बानी पर बोलीं प्रियंका गांधी - '...क्या हम खामोश ही रहेंगे, आइए मोदी जी... यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है'

भारत और चीन के बीच तनाव के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी निशाना साधा है.

भारतीय जवानों की कुर्बानी पर बोलीं प्रियंका गांधी - '...क्या हम खामोश ही रहेंगे, आइए मोदी जी... यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है'

भारतीय जवानों की कुर्बानी पर प्रियंका गांधी ने कहा यह समय खामोश रहने का नहीं (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

भारत-चीन के सैनिकों की बीच हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है. गालवान घाटी में सोमवार रात को हुई इस घटना को लेकर पूरे देश में रोष है. भारत और चीन के बीच तनाव के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि हमारी जमीन, हमारी संप्रभुता खतरे में है... क्या हम खामोश ही रहेंगे...?

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- हमारी ज़मीन, हमारी संप्रभुता खतरे में है... हमारे जवान, हमारे अधिकारी शहीद हुए हैं... क्या हम खामोश ही रहेंगे...? भारत को सच की जानकारी मिलनी चाहिए... भारत को ऐसा नेतृत्व मिलना चाहिए, जो अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा होने से रोकने के लिए कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार हो... सामने आइए, नरेंद्र मोदी जी... यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है..."

इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं? वह क्यों छिप रहे हैं? अब बहुत हो गया. हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ है. चीन की हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे हुई? हमारी जमीन लेने की उसकी हिम्मत कैसे हुई?"

वीडियो: गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 जवानों की गई जान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com