Covid-19 Vaccination : कर्नाटक में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन, UP की स्थिति चिंताजनक, देखें पूरी लिस्ट

भारत में 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका लगाने की शुरुआत हो चुकी है. हम आंकड़ों के हिसाब से नजर डाल रहे हैं कि अभी तक किन राज्यों में कितना टीकाकरण हो चुका है.

Covid-19 Vaccination : कर्नाटक में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन, UP की स्थिति चिंताजनक, देखें पूरी लिस्ट

16 जनवरी से देश में हो रहा है कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन.

नई दिल्ली:

Covid-19 Vaccination Updates : देश में कोरोनावायरस के खिलाफ 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है. फिलहाल स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है. अगर देश में अब तक हुए टीकाकरण में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति देखें तो कर्नाटक में अब तक सबसे ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है. यहां अब तक कुल 66,392 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश की हालत बुरी दिखती है. सबसे ज्यादा जनसंख्या होने के बावजूद यहां दूसरे राज्यों के अनुपात में बहुत कम टीकाकरण हुआ है. यहां पर अभी तक कुल 22,644 लोगों को ही कोविड का टीका लगाया गया है.

आप यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं- 

1.अंडमान निकोबार- 442 
2. आंध्र प्रदेश- 46,680 
3.अरुणाचल प्रदेश- 2805 
4. असम- 5542 
5. बिहार- 33,389
6. चंडीगढ़- 265
7. छत्तीसगढ़- 10872
8. दादरा और नगर हवेली- 80 
9 दमन और दीव- 43
10. दिल्ली- 7968
11. गोवा- 426
12.  गुजरात- 10,787 
13. हरियाणा- 17642
14.  हिमाचल प्रदेश- 4817
15.  जम्मू और कश्मीर- 3375 
16. झारखंड- 6059 
17. कर्नाटक- 66,392
18.  केरल- 15,477 
19. लद्दाख- 119 
20. लक्षदीप- 201
21.  मध्य प्रदेश- 18,174 
22. महाराष्ट्र- 18582
23.  मणिपुर- 978
24.  मेघालय- 530
25.  मिजोरम- 554
26.  नागालैंड- 1436 
27. ओडिशा 46,506 
28. पुद्दुचेरी- 554
29.  पंजाब- 3318
30.  राजस्थान- 23,546
31.  सिक्किम- 120 
32. तमिलनाडु- 16,462 
33. तेलंगाना- 17408
34.  त्रिपुरा- 1736
35.  उत्तर प्रदेश- 22,644 
37. उत्तराखंड- 4237
37.  पश्चिम बंगाल- 29,866
38. अन्य- 14,017

बता दें कि देश में सोमवार की शाम तक 3 लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि सोमवार शाम 5 बजे तक तक देश में कुल 3,81,305 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है. देश में अबतक कुल 580 प्रतिकूल असर वाले मामले दर्ज हुए हैं. दो लोगों की वैक्सीन लगवाने के बाद मौत हुई है, हालांकि, उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है.

भारत बायोटेक ने जारी की फैक्टशीट, बताया किन लोगों को नहीं लगवानी चाहिए को-वैक्सीन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com