भारत में कुल COVID-19 केस 93 लाख पार, पिछले 24 घंटे में 43,082 केस दर्ज, 492 की मौत

India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 43,082 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में देशभर में 492 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. देशभर में कोरोना वायरस के अब तक कुल मामले 93,09,787 रिकॉर्ड किए गए हैं. 

भारत में कुल COVID-19 केस 93 लाख पार, पिछले 24 घंटे में 43,082 केस दर्ज, 492 की मौत

Latest Coronavirus Cases in India: देशभर में कोरोना वायरस के अब तक कुल मामले 93,09,787 रिकॉर्ड किए गए हैं. 

नई दिल्ली:

Coronavirus Latest Updates: भारत में COVID-19 के कुल मामले 93 लाख के आंकड़े को पार कर गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 43,082 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में देशभर में 492 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. देशभर में कोरोना वायरस के अब तक कुल मामले 93,09,787 रिकॉर्ड किए गए हैं. 

देशभर में अब तक कुल 87 लाख 18 हजार 517  मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 39,379 मरीज़ ठीक हुए हैं. देश में इस महामारी की रिकवरी रेट 93.64% दर्ज की गई है, जबकि एक्टिव मरीज़ 4.89% है. कोरोना संक्रमण से देश में डेथ रेट 1.45% जबकि पॉजिटिविटी रेट 3.8% दर्ज की गई है.

गुजरात के कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 कोरोना मरीज़ों की मौत : रिपोर्ट

पिछले 24 घंटों में देशभर में 492 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक देशभर में कुल 1,35,715 मौतें कोरोना से हुई हैं. अभी भी देशभर में कुल 4,55,555 ऐक्टिव मामले हैं. पिछले 24 घंटों में देशभर में 11 लाख 31 हजार 204 सैंपल टेस्ट हुए हैं. कुल 302 दिनों में कोरोना संक्रमण के दौर में देशभर में अब तक कुल 13 करोड़ 70 लाख 62 हजार 749 सैंपल की जांच की जा सकी है.

दिल्ली में कोरोना के मामले 5.5 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 5475 नए मरीज आए सामने

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5.5 लाख के पार हो गया है. कल 5475 नए मरीज सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,51,262 हो गई. अच्छी बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या भी 5 लाख के पार हो गई है. पिछले 24 घंटों में 91 और मरीजों की मौत इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से हो गई जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 8811 हो गया.

COVID-19 के 93 लाख मामले 302 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले एक साल से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद पहली बार एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक-एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... अब पिछले माह से संक्रमण फैलने की गति कुछ धीमी हुई है, लेकिन रोग के लिए किसी सटीक दवा के आने तक ढिलाई बरतना नुकसानदेह हो सकता है... भारत को 93 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 302 दिन लगे हैं...
तिथिकुल मामलेसमय लगा
19 मई1,01,139110 दिन
3 जून2,07,61515 दिन
13 जून3,08,99310 दिन
21 जून4,10,4618 दिन
27 जून5,08,9536 दिन
2 जुलाई6,04,6415 दिन
7 जुलाई7,19,6655 दिन
11 जुलाई8,20,9164 दिन
14 जुलाई9,06,7523 दिन
17 जुलाई10,03,8323 दिन
20 जुलाई11,18,0433 दिन
23 जुलाई12,38,6353 दिन
25 जुलाई13,36,8612 दिन
27 जुलाई14,35,4532 दिन
29 जुलाई15,31,6692 दिन
31 जुलाई16,38,8702 दिन
2 अगस्त17,50,7232 दिन
3 अगस्त18,03,6951 दिन
5 अगस्त19,08,2542 दिन
7 अगस्त20,27,0742 दिन
9 अगस्त21,53,0102 दिन
10 अगस्त22,15,0741 दिन
12 अगस्त23,29,6382 दिन
14 अगस्त24,61,1902 दिन
15 अगस्त25,26,1921 दिन
17 अगस्त26,47,6632 दिन
18 अगस्त27,02,7421 दिन
20 अगस्त28,36,9252 दिन
21 अगस्त29,05,8231 दिन
23 अगस्त30,44,9402 दिन
24 अगस्त31,06,3481 दिन
26 अगस्त32,34,4742 दिन
27 अगस्त33,10,2341 दिन
29 अगस्त34,63,9722 दिन
30 अगस्त35,42,7331 दिन
31 अगस्त36,21,2451 दिन
2 सितंबर37,69,5292 दिन
3 सितंबर38,53,4061 दिन
4 सितंबर39,36,7471 दिन
5 सितंबर40,23,1791 दिन
6 सितंबर41,13,8111 दिन
7 सितंबर42,04,6131 दिन
9 सितंबर43,70,1282 दिन
10 सितंबर44,65,8631 दिन
11 सितंबर45,62,4141 दिन
12 सितंबर46,59,9841 दिन
13 सितंबर47,54,3561 दिन
14 सितंबर48,46,4271 दिन
15 सितंबर49,30,2361 दिन
16 सितंबर50,20,3591 दिन
17 सितंबर51,18,2531 दिन
18 सितंबर52,14,6771 दिन
19 सितंबर53,08,0141 दिन
20 सितंबर54,00,6191 दिन
22 सितंबर55,62,6632 दिन
23 सितंबर56,46,0101 दिन
24 सितंबर57,32,5181 दिन
25 सितंबर58,18,5701 दिन
27 सितंबर59,92,5322 दिन
28 सितंबर60,74,7021 दिन
29 सितंबर61,45,2911 दिन
30 सितंबर62,25,7631 दिन
1 अक्टूबर63,12,5841 दिन
3 अक्टूबर64,73,5442 दिन
4 अक्टूबर65,49,3731 दिन
5 अक्टूबर66,23,8151 दिन
7 अक्टूबर67,57,1312 दिन
8 अक्टूबर68,35,6551 दिन
9 अक्टूबर69,06,1511 दिन
11 अक्टूबर70,53,8062 दिन
12 अक्टूबर71,20,5381 दिन
14 अक्टूबर72,39,3892 दिन
15 अक्टूबर73,07,0971 दिन
17 अक्टूबर74,32,6802 दिन
19 अक्टूबर75,50,2732 दिन
21 अक्टूबर76,51,1072 दिन
22 अक्टूबर77,06,9461 दिन
24 अक्टूबर78,14,6822 दिन
26 अक्टूबर79,09,9592 दिन
29 अक्टूबर80,40,2033 दिन
31 अक्टूबर81,37,1192 दिन
2 नवंबर82,29,3132 दिन
4 नवंबर83,13,8762 दिन
6 नवंबर84,11,7242 दिन
8 नवंबर85,07,7542 दिन
11 नवंबर86,36,0113 दिन
13 नवंबर87,28,7952 दिन
15 नवंबर88,14,5792 दिन
18 नवंबर89,12,9073 दिन
20 नवंबर90,04,3652 दिन
23 नवंबर91,39,8653 दिन
25 नवंबर92,22,2162 दिन
27 नवंबर93,09,7872 दिन