यह ख़बर 15 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत को मिलेगी परमाणु क्षमता संपन्न नेर्पा पनडुब्बी

खास बातें

  • रूस से भारत को परमाणु क्षमता से लैस बहुप्रतीक्षित लड़ाकू पनडुब्बी नेर्पा इसी माह के अंत तक 10 साल की लीज पर मिलने की संभावना है।
नई दिल्ली:

रूस से भारत को परमाणु क्षमता से लैस बहुप्रतीक्षित लड़ाकू पनडुब्बी नेर्पा इसी माह के अंत तक 10 साल की लीज पर मिलने की संभावना है। सूत्रों ने यहां बताया कि परमाणु हमला करने में सक्षम यह पनडुब्बी रूस इसी महीने के आखिर में सौंप सकता है। उसका नाम आईएनएस चक्र रखा जाएगा। सू़त्रों के मुताबिक अकुला टू टाईप परमाणु क्षमता संपन्न यह पनडुब्बी दस साल की लीज पर भारत को दी जाएगी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार लीज अनुबंध 65-90 करोड़ डॉलर का है। सोवियत के पतन से पहले भारत ने अमूर शिपयार्ड में इस पनडुब्बी का काम पूरा करने में धन उपलब्ध कराया था। सन् 1990 के दशक में आर्थिक संकट के कारण धन की कमी से इसे पूरा करने में देरी हुई थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com