यह ख़बर 04 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत को राष्ट्रमंडल से श्रीलंका के निलंबन की मांग करनी चाहिए थी : सिन्हा

खास बातें

  • भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर भारत को राष्ट्रमंडल से श्रीलंका के निलंबन की मांग करनी चाहिए थी।
चेन्नई:

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर भारत को राष्ट्रमंडल से श्रीलंका के निलंबन की मांग करनी चाहिए थी।

सिन्हा ने बुधवार को पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत को इस मामले को राष्ट्रमंडल देशों के मंत्री स्तर के कार्रवाई को समूह के संज्ञान में लाना चाहिए था और श्रीलंका के निलंबन की मांग करनी चाहिए थी।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

श्रीलंकाई तमिल मुद्दे से निपटने में केंद्र सरकार के नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सिन्हा ने कहा कि भारत ने श्रीलंका के निलंबन की मांग को लेकर कुछ नहीं किया।