यह ख़बर 31 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत की आबादी बढ़कर 1 अरब 21 करोड़ हुई

खास बातें

  • भारत की आबादी बढ़कर एक अरब 21 करोड़ हो गई है। इसमें पुरुषों की संख्या 62 करोड़ और महिलाओं की संख्या 58 करोड़ है।
New Delhi:

भारत की आबादी में 18 करोड़ का इज़ाफ़ा हुआ है और यह बढ़कर एक अरब 21 करोड़ हो गई है। पुरुषों की संख्या 62 करोड़ और महिलाओं की संख्या 58 करोड़ है। देश में प्रति एक हज़ार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 940 है। उत्तर प्रदेश में सबसे तेज़ी से जनसंख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र भी पीछे नहीं है। उसकी आबादी अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा हो गई है हालांकि जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई है।  2001 के 21 फीसदी की दर के मुकाबले इस बार जनसंख्या वृद्धि दर करीब साढ़े 17 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही महिलाओं की साक्षरता दर में 18 फ़ीसदी और पुरुषों की साक्षरता दर में सात फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। जनसंख्या के मामले में हम कितने बड़े देश हो गए हैं इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अगर अमेरिका,  इंडोनेशिया,  ब्राजील,  पाकिस्तान और बांग्लादेश की आबादी को मिला दें तो भारत की आबादी उससे भी ज्यादा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com