भारतीय बल पहले गोली नहीं चलाएंगे : गृह मंत्री ने पाक रेंजर्स से कहा

भारतीय बल पहले गोली नहीं चलाएंगे : गृह मंत्री ने पाक रेंजर्स से कहा

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उनसे मिलने गए पाकिस्तानी रेंजर्स के प्रमुख से कहा कि भारत को पाकिस्तान की तुलना में अधिक इस्लामिक कहा जा सकता है, क्योंकि यहां उस देश की तुलना में अधिक मुसलमान रहते हैं।

बातचीत के दौरान सिंह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान समेत अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहता है इसलिए वह पहले गोली नहीं चलाएगा, लेकिन रेंजर्स से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनकी तरफ से (उनकी जमीन से) कोई घुसपैठ न हो।

जवाब में मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की ने सिंह से कहा कि वह महज, 'एक बल के महानिदेशक हैं, न कि गृहमंत्री की (उनकी) तरह नेतृत्व का हिस्सा' ऐसे में वह इस संबंध में कोई वादा नहीं कर सकते। वह उनका (सिंह का) संदेश पाकिस्तानी नेतृत्व तक पहुंचा देंगे।

बुर्की ने कहा कि उनका देश भी सीमा पर शांति और भारत के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है, सीमा पर गोलीबारी की कुछ घटनाएं गलतफहमी या भूलवश हुई हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की तरह पाकिस्तान भी आतंकवाद का एक पीड़ित है। तथा दोनों देशों को आतंकवाद के खतरे के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि भारत मुसलमानों के सभी 72 फिरकों (संप्रदायों) का घर है और ऐसा किसी अन्य देश में नहीं है। उन्होंने कहा, 'भारत में पाकिस्तान से अधिक मुसलमान हैं। भारत को पाकिस्तान की तुलना में अधिक इस्लामिक कहा जा सकता है।'