यह ख़बर 10 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू:

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। घटना के दौरान एक सैनिक घायल हो गया।

सेना प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पुंछ जिले में शनिवार को सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सैनिकों ने आतंकवादियों की गतिविधियां शुक्रवार आधी रात के बाद करीब 2.30 बजे महसूस की।

प्रवक्ता ने कहा, घुसपैठियों पर हमला किया गया, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में तलाशी जारी है और गोलीबारी समाप्त हो चुकी है। एक सैन्यकर्मी घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 10 दिनों से पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का तीसरी बार उल्लंघन किया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com