ISRO ने शुक्र मिशन पर प्रयोग के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों से मांगे प्रस्ताव

इसरो ने अपने प्रस्तावित शुक्र मिशन पर नये प्रयोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय से प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं.

ISRO ने शुक्र मिशन पर प्रयोग के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों से मांगे प्रस्ताव

प्रतीकात्मक फोटो

खास बातें

  • इसरो ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों से मांगे प्रस्ताव
  • शुक्र मिशन पर प्रयोग के लिए मांगे प्रस्ताव
  • यह मिशन 2023 में शुरू होना निर्धारित है
बेंगलूरू:

इसरो ने अपने प्रस्तावित शुक्र मिशन पर नये प्रयोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय से प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं. यह मिशन 2023 में शुरू होना निर्धारित है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बयान में कहा कि यह आमंत्रण विदेशी अंतरिक्ष संगठनों, शोध प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों के पास शुक्र पर अध्ययन करने का एक सुनहरा मौका प्रदान कर रहा है. 

Rocketry Teaser: मंगल पर 20 साल पहले पहुंच सकता था भारत, सच्चाई आ गई सामने

आकार, द्रव्यमान, घनत्व, आयतन संरचना और गुरुत्वाकर्षण के कारण धरती के लिए शुक्र को अक्सर ‘जुड़वां बहन' के रूप में वर्णित किया जाता है. इसरो ने बताया कि उम्मीद की जाती है कि प्रस्तावक वर्तमान में ग्रहों की खोज अध्ययनों, अंतरिक्ष के लिए विज्ञान उपकरणों के विकास, अंतरिक्ष योग्य प्रयोगों को विकसित करने, परीक्षण और उपकरण जांच के लिए संबंधित सुविधाओं तक पहुंच में शामिल होंगे.

VIDEO: बड़ी खबर : इसरो ने ब्रिटेन के दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com