के. सिवन के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट सामने आने पर इसरो ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर सिवन और इसरो के नाम पर भी कुछ फर्जी मीडिया अकाउंट बने हुए हैं, जिन पर हजारों की तादाद में फॉलोअर्स हैं. 

के. सिवन के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट सामने आने पर इसरो ने दी सफाई

नई दिल्ली:

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन के कई फर्जी सोशल मीडिया पर अकाउंट्स सामने आने के बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने सफाई दी है. इसरो ने सोमवार को कहा कि उसके अध्यक्ष के. सिवन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. इसरो ने एक बयान में कहा कि यह उल्लेख किया जाता है कि कैलासावाडिवू सिवन के नाम (के सिवन की तस्वीर के साथ) पर सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं और सोशल मीडिया मंच पर वह सक्रिय है. यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो के अध्यक्ष के. सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई निजी अकाउंट नहीं है. 

चंद्रयान-1 के डायरेक्टर ने बताई वजह, क्यों नहीं हो पा रहा लैंडर से ऑर्बिटर का संपर्क

इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘इसलिए ऐसे सभी अकाउंट पर सभी सूचनाएं वास्तविक नहीं हैं.'' इसमें कहा गया, ‘‘सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसरो के आधिकारिक अकाउंट इस प्रकार हैं : https://www.twitter.com/isro और https://www.facebook.com/ISRO, यूट्यूब इसरो ऑफिशियल.'' 

जाते-जाते भावुक हो गए पीएम मोदी और इसरो अध्यक्ष के सिवन, गले लगाते ही आंखों में आ गए आंसू

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें सोशल मीडिया पर सिवन और इसरो के नाम पर भी कुछ फर्जी मीडिया अकाउंट बने हुए हैं. इन अकाउंट्स पर उनके हजारों की तादाद में फॉलोअर्स हैं.  (इनपुट-भाषा)