यह ख़बर 02 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

महिला का रिसॉर्ट में बलात्कार, आरोपियों की तलाश शुरू

तिरुवनंतपुरम:

केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट एक रिसॉर्ट में एक महिला के कथित बलात्कार का मामला सामने आया है और पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

बेंगलुरु की आईटी पेशेवर 40 वर्षीय महिला अपने सहकर्मियों के एक समूह के साथ एक आधिकारिक यात्रा पर यहां से 30 किलोमीटर दूर पोझीयुर के एक रिसार्ट में आई थी। महिला का 28 नवंबर को दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया।

महिला द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार दो अज्ञात लोग देर रात करीब ढाई बजे उसके कमरे में घुसे। एक व्यक्ति ने उसे पकड़े रखा और दूसरे व्यक्ति ने उसका बलात्कार किया।

महिला इस दौरान घायल हो गई और घटना के बाद सदमे में थी। उसने अगले दिन शाम को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। महिला बेंगलुरु चली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

माकपा नेता वीएस अच्युतानंदन ने राज्य सरकार से इस मामले की आपराधिक जांच करने को कहा है।