यह ख़बर 18 मई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जयपुर : एनजीओ में दो मूक-बधिर बच्चियों के साथ रेप, चार गिरफ्तार

खास बातें

  • जयपुर के पास एक एनजीओ में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ है, जो बोल और सुन नहीं सकती हैं। दोनों लड़कियां इस एनजीओ में स्पीच थैरेपी के लिए आया करती थीं।
जयपुर:

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जयपुर के पास एक एनजीओ में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ है, जो बोल और सुन नहीं सकती हैं।

बताया जा रहा है दोनों लड़कियां आवाज फाउंडेशन नामक इस एनजीओ में स्पीच थैरेपी के लिए आया करती थीं। दोनों लड़कियां अनाथ हैं और वे सरकार द्वारा संचालित एक घर में रहती हैं। हालांकि ये मामला अप्रैल का है, लेकिन इसकी जानकारी काफी समय बाद पता चली।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों के साथ न सिर्फ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, बल्कि उन्हें मारा-पीटा भी गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनजीओ के वार्डन, सुपरवाइजर, एकाउंट्स क्लर्क और क्लर्क की पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह भी पता चला है कि यहां दो और लड़कियों के साथ होली के दौरान बदसलूकी की गई थी।