जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंचे, आज हो सकता है शपथ ग्रहण

जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार श्रीनगर पहुंचे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हवाई अड्डे पर सिन्हा का स्वागत किया.

जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंचे, आज हो सकता है शपथ ग्रहण

मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)

श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार श्रीनगर पहुंचे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हवाई अड्डे पर सिन्हा का स्वागत किया. अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे से सिन्हा सीधे राज भवन गए. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में सिन्हा शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं. पूर्व रेलवे राज्यमंत्री सिन्हा (61) गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे जिन्होंने बुधवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था. 

उमर अब्‍दुल्‍ला का ट्वीट, 'गिरीश चंद्र मुर्मू और जम्‍मू-कश्‍मीर के अंतिम राज्‍यपाल के इस्‍तीफे में है अजब संयोग..'

मुर्मू, जम्मू कश्मीर संघ शासित राज्य के पहले उप राज्यपाल थे और उनका कार्यकाल नौ महीने से कुछ अधिक समय का रहा. गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) नियुक्त किया गया है. वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे. मुर्मू के स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई थी कि मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. इस बात के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि मुर्मू को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त किया जा सकता है. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल