यह ख़बर 19 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत की जापान से नागरिकों को लौटने की सलाह

खास बातें

  • जापान में भारत ने अपने नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को सलाह दी कि वे रेडिएशन प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर स्वदेश लौट आएं।
New Delhi:

जापान में भूकंप और सुनामी के बाद गहराते संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को सलाह दी कि वे रेडिएशन प्रभावित टोक्यो और उस देश के अन्य क्षेत्रों को छोड़कर स्वदेश लौट आएं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने ट्वीट किया है, जापान की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय की राय है कि हमारे नागरिकों और खासतौर पर उनके परिवार के सदस्य जो स्वेच्छा से टोक्यो और अन्य प्रभावित इलाकों से लौटना चाहते हैं वो ऐसा कर सकते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com