यह ख़बर 14 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राष्ट्र ने जवाहर लाल नेहरू के 123वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया

खास बातें

  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शांति वन जाकर भजन और देशभक्ति गीतों के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।
नई दिल्ली:

राष्ट्र ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 123वीं जयंती पर उन्हें याद किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुबह यमुना नदी के किनारे स्थित शांति वन जाकर भजन और देशभक्ति के गीतों के बीच नेहरू के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, कमलनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी स्मारक पर जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में गणमान्य अतिथियों ने छात्रों के बैंड की धुन के बीच हवा में तिरंगे के रंग के गुब्बारे छोड़े।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंबवर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनके जन्मदिन को पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।