यह ख़बर 18 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

झारखंड : कथित रेप की शिकार 12-वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी

खास बातें

  • आठवीं में पढ़ने वाली इस लड़की के साथ 9 सितंबर को बलात्कार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी के परिजन घटना के बाद से ही आठवीं में पढ़ने वाली इस छात्रा के परिवार को धमकियां दे रहे थे और समझौता करने का दबाव डाल रहे थे।
कोडरमा:

झारखंड के कोडरमा में कथित बलात्कार की शिकार 12-वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित लड़की के साथ 9 सितंबर को बलात्कार किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी के परिजन घटना के बाद से ही आठवीं में पढ़ने वाली इस छात्रा के परिवार को धमकियां दे रहे थे और समझौता करने का दबाव डाल रहे थे। आरोपी के परिजन पीड़िता की शादी आरोपी से कराने का भी दबाव डाल रहे थे, लेकिन पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ 9 सितंबर को उस वक्त रेप किया गया, जब वह अपने घर से ट्यूशन सेंटर जा रही थी। आरोपी लड़का भी उसी गांव का है। पीड़ित छात्रा ने जब इस वारदात की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी, तो स्थानीय लोगों ने कथित रूप से आरोपी की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।