झारखंड विधानसभा चुनावों में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, फैसला आज

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था. सभी सीटों के लिए EVM में बंद मतों की गणना आज होगी.

झारखंड विधानसभा चुनावों में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, फैसला आज

Jharkhand Assembly Election: 81 सीटों के लिए 5 चरणों में हुए थे चुनाव

खास बातें

  • झारखंड में पांच चरणों में हुए मतदान
  • एग्जिट पोल्स में रघुबार दास नजर आए बहुमत से दूर
  • पहला परिणाम दोपहर 1 बजे तक आने की उम्मीद
रांची:

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था. सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना आज होगी. 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगी. मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा. निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं. पहला परिणाम दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है. चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस गठबंधन ने मतदाताओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की. राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अलग-अलग नौ रैलियां हुई थीं. 

झारखंड विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए कुल 70.87 प्रतिशत मतदान

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक रैली को संबोधित किया था. मतगणना के दिन जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी, वह है जमशेदपुर पूर्वी सीट. मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं. उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं. राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया. 

Poll of Exit Polls: झारखंड में किसकी बन रही है सरकार? एग्जिट पोल पर टिकी निगाहें

अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video: झारखंड में पीएम मोदी और राहुल गांधी की चुनावी रैलियां