Jharkhand Election Result 2019 Live: झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत

Jharkhand Election Result: मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा. निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं.

Jharkhand Election Result 2019 Live: झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत

Jharkhand Vidhan Sabha Election Results 2019: झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत

Jharkhand Assembly Election Results 2019: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है. झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था.झारखंड में पांच चरणों में 29,464 मतदान बूथों में 41,870 इवीएम मशीनों पर वोट डाले गए थे. इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा. निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं. पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के बीच है. सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी रहेंगी. मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं. उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं. राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया. अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरहेट, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं. इसके अलावा सिल्ली से आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो चुनावी मैदान में हैं, वहीं धनवार सीट पर झाविमो अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लगभग सभी एक्जिट पोल के नतीजों में भाजपा राज्य में बहुमत से दूर है.

Jharkhand Assembly Election Results 2019 Live Updates

Dec 23, 2019 23:07 (IST)
 अब तक कुल 80 सीटों के नतीजे आए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी को 25 और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं. एक सीट का नतीजा आना बाकी है, जिसपर निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है.


Dec 23, 2019 23:07 (IST)
 अब तक कुल 80 सीटों के नतीजे आए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी को 25 और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं. एक सीट का नतीजा आना बाकी है, जिसपर निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है.


Dec 23, 2019 22:34 (IST)
चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक कुल 75 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी को 22 और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 44 सीटें मिली हैं. BJP 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रही है. 
Dec 23, 2019 21:24 (IST)
झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास ने कहा कि लोगों का जनादेश बीजेपी के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन फैसला जो भी रहा हो, हम उसका सम्मान करते हैं. मुझे उम्मीद है कि हेमंत सोरेन और उनकी सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगी.
Dec 23, 2019 21:21 (IST)
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की करारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोमवार शाम को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने की जानकारी रघुवर दास ने ट्वीट कर दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि माननीय राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया है. झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का आभार. 
Dec 23, 2019 21:19 (IST)
चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक कुल 59 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी को 18 और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. BJP 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है. 
Dec 23, 2019 21:19 (IST)
चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक कुल 59 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी को 18 और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. BJP 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है. 
Dec 23, 2019 19:17 (IST)
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट किया, 'झारखंड की जनता के जनादेश को नमन. झारखंड के विकास के लिए सदैव काम करता रहूंगा, यही मेरा संकल्प है. सभी मतदाताओं और कार्यकर्ता साथियों का आभार.' 
Dec 23, 2019 19:10 (IST)
जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार सरयू राय से 13 हजार वोटों से पिछड़े मुख्यमंत्री रघुवर दास.
Dec 23, 2019 19:10 (IST)
जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार सरयू राय से 13 हजार वोटों से पिछड़े मुख्यमंत्री रघुवर दास.
Dec 23, 2019 18:58 (IST)
झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद PM मोदी ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को दी बधाई.
Dec 23, 2019 18:14 (IST)
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि 'हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं. भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी. सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन.
Dec 23, 2019 17:28 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड प्रदेश का लगभग 40 दिन का चुनावी यात्रा का अंतिम दिन है. कई चीजें स्पष्ट हो चुकी हैं. कुछ होनी बाकी है और जो अभी तक चुनाव मतगणना का रूझान आया है, उसके माध्यम से झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, इसके लिए मैं राज्य के मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं. निश्चित रूप से आज की यह जीत झारखंड के लोगों के लिए उत्साह का दिन तो है कि लेकिन मेरे लिए आज का दिन एक संकल्प लेने का है. 
Dec 23, 2019 16:14 (IST)
सरयू राय ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी में नहीं जाऊंगा. मैं निर्दलीय के रूप में ही रहूंगा. 
Dec 23, 2019 16:13 (IST)
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जो रूझान आ रहा है उसका मैं स्वागत करता हूं. अभी भी मतगणना जारी है. मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं.
Dec 23, 2019 15:24 (IST)
झारखंड में BJP 24 सीटों पर सिमटी

झारखंड में दोपहर 3:22 बजे तक BJP के प्रत्याशी सिर्फ 24 सीटों पर बढ़त बनाए रह गए हैं, जबकि JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार 46 सीटों पर आगे हैं. इनके अलावा आजसू पार्टी के प्रत्याशी चार, JVM उम्मीदवार तीन और अन्य उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 15:11 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट बहुमत

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : अपराह्न 3:11 बजे - JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार 45 सीटों पर आगे हैं, जबकि BJP के प्रत्याशी 25 सीटों पर आगे हैं. चार सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM और चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 14:56 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन को मिलता दिख रहा है बहुमत

दोपहर 2:55 बजे तक झारखंड JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार 42 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि BJP के प्रत्याशी 28 सीटों पर आगे हैं. चार सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM और चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 14:50 (IST)
झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: अपराह्न 2:50 बजे

कुल 81 सीटें

40 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे
30 सीटों पर BJP प्रत्याशियों को बढ़त
आजसू पार्टी के उम्मीदवार चार सीटों पर आगे
तीन सीटों पर JVM प्रत्याशियों को बढ़त
चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 14:28 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन सबसे आगे, BJP सबसे बड़ी पार्टी

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : अपराह्न 2:27 बजे - JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार 39 सीटों पर आगे हैं, जबकि BJP के प्रत्याशी 31 सीटों पर आगे हैं. चार सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM और चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 14:09 (IST)
झारखंड में BJP ही होगी सबसे बड़ी पार्टी

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: अपराह्न 2:08 बजे

कुल 81 सीटें

38 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे
33 सीटों पर BJP प्रत्याशियों को बढ़त
आजसू पार्टी के उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे
तीन सीटों पर JVM प्रत्याशियों को बढ़त
चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 14:06 (IST)
झारखंड की अवाम ने CAA और NRC को नकारा : उपेंद्र कुशवाहा

NDTV संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने झारखंड के नतीजों को अवाम की जीत बताया और कहा कि झारखंड की जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों, CAA, NRC और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की सांप्रदायिक, दलित-पिछड़ा-आदिवासी विरोधी सोच को नकार कर प्रगतिशील सरकार के गठन पर मुहर लगाई है. उपेंद्र कुशवाहा ने BJP को नसीहत देते हुए कहा कि विधानसभा नतीजों से BJP को सबक लेना चाहिए और उसे झूठ की खेती बंद कर जनता के मूल मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.
Dec 23, 2019 13:54 (IST)
JMM-कांग्रेस को मिल सकता है स्पष्ट बहुमत

सत्तारूढ़ BJP के लिए झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम निराशाजनक हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) तथा कांग्रेस गठबंधन के लिए बेहद उत्साहित करने वाले साबित हो रहे हैं. सोमवार को सूबे की सभी 81 सीटों के लिए जारी मतगणना में दोपहर 1:53 बजे तक 42 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे है, जो बहुमत के आंकड़े से एक सीट अधिक है. उधर, BJP के प्रत्याशियों को सिर्फ 29 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त मिली हुई है. तीन सीटों पर आजसू पार्टी आगे चल रही है, और तीन ही सीटों पर JVM प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं.
Dec 23, 2019 12:49 (IST)
जमशेदपुर पूर्व में मुख्यमंत्री रघुबर दास पीछे

जमशेदपुर पूर्व सीट से मुख्यमंत्री और BJP प्रत्याशी रघुबर दास पीछे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 12:36 (IST)
दुमका में भी आगे निकल गए JMM के हेमंत सोरेन

दुमका विधानसभा सीट पर कुछ देर पहले तक पीछे चल रहे रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हेमंत सोरेन अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल गए हैं. बरहेट विधानसभा सीट पर वह शुरुआत से बढ़त बनाए हुए हैं.
Dec 23, 2019 12:26 (IST)
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर.पी.एन. सिंह ने कहा, "हमें भरोसा है, झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा... हम साफ-साफ कह चुके हैं कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे..."

Dec 23, 2019 12:04 (IST)
झारखंड के नतीजे उम्मीदों के अनुसार नहीं आए : BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा

NDTV संवाददाता के अनुसार, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने कहा, "झारखंड के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुसार नहीं आए... लगता है, BJP मतदाताओं को विकास के अपने एजेंडे के बारे में समझा नहीं पाई... लेकिन NRC झारखंड में चुनावी मुद्दा नहीं था..."
Dec 23, 2019 11:53 (IST)
झारखंड में BJP होगी सबसे बड़ी पार्टी

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: पूर्वाह्न 11:51 बजे

कुल 81 सीटें

37 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे
31 सीटों पर BJP प्रत्याशियों को बढ़त
आजसू पार्टी के उम्मीदवार पांच सीटों पर आगे
चार सीटों पर JVM प्रत्याशियों को बढ़त
चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 11:39 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत, BJP गद्दी से दूर

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : पूर्वाह्न 11:38 बजे तक 41 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार आगे थे. BJP के प्रत्याशी 27 सीटों पर आगे थे. छह सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM और तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे थे.
Dec 23, 2019 11:26 (IST)
झारखंड में BJP सबसे बड़ी पार्टी, JMM-कांग्रेस बहुमत के करीब

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 11:25 बजे

कुल 81 सीटों में से 40 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे हैं
सूबे में फिलहाल सत्तारूढ़ BJP के प्रत्याशी सिर्फ 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं
आजसू पार्टी के उम्मीदवार छह सीटों पर आगे हैं.
चार सीटों पर JVM प्रत्याशियों को बढ़त मिली हुई है
तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं.
Dec 23, 2019 11:24 (IST)
खूंटी में BJP के नीलकंठ सिंह मुंडा आगे

झारखंड के गुमला-सिंहभूम इलाके की खूंटी विधानसभा सीट से BJP के प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 11:21 (IST)
झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से सुबह 11:21 बजे तक सभी 81 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 41 पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे, जबकि सत्तासीन BJP के प्रत्याशी सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रहे थे. पांच सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM उम्मीदवार और चार सीटों पर अन्य प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे.
Dec 23, 2019 11:09 (IST)
11.10 बजे तक भाजपा 28, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 42, आजसू 4 और अन्य 4 सीटों पर आगे
Dec 23, 2019 11:02 (IST)
बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से चल रहे हैं आगे
Dec 23, 2019 10:51 (IST)
झारखंड में रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन को मिला बहुमत

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से सुबह 10:50 बजे तक सभी 81 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 45 पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे, और अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील हुए, तो उनके पास स्पष्ट बहुमत होगा. फिलहाल सत्तासीन BJP के प्रत्याशी सिर्फ 25 सीटों पर आगे चल रहे थे. चार सीटों पर आजसू पार्टी के प्रत्याशी, चार ही सीटों पर अन्य उम्मीदवार और तीन सीटों पर JVM उम्मीदवार आगे चल रहे थे.
Dec 23, 2019 10:48 (IST)
दुमका में BJP की लुइस मरांडी आगे, हेमंत सोरेन पिछड़े

संथाल इलाके की दुमका विधानसभा सीट से BJP की प्रत्याशी लुइस मरांडी आगे चल रही हैं, जबकि इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा JMM प्रत्याशी हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:45 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे, BJP बहुमत से दूर

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : इस वक्त (10:44 बजे) 40 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन, 30 विधानसभा सीटों पर BJP के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. चार सीटों पर आजसू, चार पर अन्य तथा तीन सीटों पर JVM उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:40 (IST)
कोडरमा में पीछे चल रही हैं शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव

कोडरमा विधानसभा सीट से BJP की प्रत्याशी और रघुबर दास सरकार में शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव पीछे चल रही हैं.
Dec 23, 2019 10:36 (IST)
झारखंड में BJP बहुमत से दूर, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 10:35 बजे

कुल 81 सीटों में से 40 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे
सत्तासीन BJP के प्रत्याशी सिर्फ 31 सीटों पर आगे
चार सीटों पर अन्य उम्मीदवारों को बढ़त
तीन सीटों पर JVM प्रत्याशियों को बढ़त
तीन सीटों पर आजसू पार्टी आगे
Dec 23, 2019 10:32 (IST)
झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से सुबह 10:31 बजे तक सभी 81 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 40 पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे, जबकि सत्तासीन BJP के प्रत्याशी सिर्फ 31 सीटों पर आगे चल रहे थे. चार सीटों पर अन्य प्रत्याशी, तीन सीटों JVM उम्मीदवार और तीन ही सीटों पर आजसू पार्टी के प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे.
Dec 23, 2019 10:28 (IST)
सिल्ली में पीछे चल रहे हैं आजसू पार्टी के सुदेश महतो

सिल्ली विधानसभा सीट से आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश महतो पीछे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:19 (IST)
धनवार में आगे चल रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

धनवार विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के प्रत्याशी तथा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:18 (IST)
दुमका में पिछड़ गए JMM के हेमंत सोरेन

दुमका विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं, जबकि बरहेट विधानसभा सीट पर वह आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:16 (IST)
जामा में JMM की सीता सोरेन पीछे

जामा विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सीता सोरेन पीछे चल रही हैं.
Dec 23, 2019 10:15 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे, BJP पिछड़ी

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से सुबह 10:14 बजे तक सभी 81 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 40 पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे, जबकि सत्तासीन BJP के प्रत्याशी सिर्फ 30 सीटों पर आगे चल रहे थे. चार सीटों पर JVM उम्मीदवार आगे थे, चार ही सीटों पर अन्य प्रत्याशी तथा तीन सीटों पर आजसू पार्टी के प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे.
Dec 23, 2019 10:09 (IST)
झारखंड में रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 10:08 बजे

कुल 81 सीटों में से 41 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे
सत्तारुढ़ BJP के प्रत्याशी सिर्फ 30 सीटों पर आगे
चार सीटों पर अन्य उम्मीदवारों को बढ़त
तीन सीटों पर JVM प्रत्याशियों को बढ़त
तीन सीटों पर आजसू पार्टी आगे

Dec 23, 2019 10:07 (IST)
झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि बहुमत के लिए 41 सीटें पर्याप्त हैं. सत्तासीन BJP के प्रत्याशी सिर्फ 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. चार सीटों पर JVM प्रत्याशी, चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार तथा तीन सीटों पर आजसू पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:04 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे, BJP पिछड़ी

झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में हुए चुनाव के बाद सोमवार को जारी मतगणना में सुबह 10:03 बजे तक सभी 81 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं. इस वक्त 39 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन और 29 विधानसभा क्षेत्रों में BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि पांच सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM प्रत्याशी व चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:03 (IST)
जमशेदपुर पूर्व में मुख्यमंत्री रघुबर दास आगे

जमशेदपुर पूर्व सीट से मुख्यमंत्री और BJP प्रत्याशी रघुबर दास आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय के रूप में लड़ रहे सरयू राय पीछे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:01 (IST)
महेशपुर में JMM के स्टीफन मरांडी को बढ़त

महेशपुर विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के स्टीफन मरांडी आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 10:00 (IST)
लोहरदग्गा में कांग्रेस के रामेश्वर ओरांव आगे

लोहरदग्गा विधानसभा सीट से कांग्रेस के रामेश्वर ओरांव आगे चल रहे हैं, जबकि BJP के सुखदेव भगत पिछड़ गए हैं.
Dec 23, 2019 09:56 (IST)
BJP सरकार को झटका, नहीं मिलता दिख रहा बहुमत

सत्तारूढ़ BJP के लिए झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम निराशाजनक कहे जा सकते हैं, लेकिन कड़ी टक्कर दे रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस गठबंधन के लिए भी आसार हौसलाअफज़ाह नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भी राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है. सोमवार को सूबे की सभी 81 सीटों के लिए जारी मतगणना में सुबह 9:55 बजे तक 35 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे है, जबकि 32 सीटों पर सत्तारुढ़ BJP के प्रत्याशियों को बढ़त मिली हुई है. छह सीटों पर आजसू पार्टी आगे चल रही है, और पांच सीटों पर JVM प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं. तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं.
Dec 23, 2019 09:49 (IST)
झारखंड में कांटे की टक्कर

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 9:48 बजे
  • कुल 81 सीटों में से 33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे
  • कांटे की टक्कर देते हुए 32 सीटों पर सत्तारुढ़ BJP के प्रत्याशियों को बढ़त
  • आठ सीटों पर आजसू पार्टी आगे चल रही है
  • पांच सीटों पर JVM प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं
  • चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं
Dec 23, 2019 09:42 (IST)
झारखंड में 33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन, 32 पर BJP आगे

झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में हुए चुनाव के बाद सोमवार को जारी मतगणना में सुबह 9:42 बजे तक सभी 81 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं. इस वक्त 33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन और 32 विधानसभा क्षेत्रों में BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि आठ सीटों पर आजसू पार्टी, पांच सीटों पर JVM प्रत्याशी व तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 09:35 (IST)
झारखंड में 30 सीटों पर BJP आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 9:35 बजे तक सभी 81 विधानसभा सीटों पर मिल चुके हैं रुझान.

34 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त
30 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे
आठ सीटों पर आजसू पार्टी आगे
पांच सीटों पर JVM प्रत्याशी आगे
चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 09:33 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन 34 सीटों पर आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 9:33 बजे तक सभी 81 सीटों पर मिले रुझान, 34 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन और 30 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे, नौ सीटों पर आजसू पार्टी तथा चार-चार सीटों पर JVM व अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 09:24 (IST)
झारखंड में 33 सीटों पर JMM-कांग्रेस को बढ़त

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 9:24 बजे, सभी 81 विधानसभा सीटों पर मिल चुके हैं रुझान
  • 33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त
  • 32 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे
  • नौ सीटों पर आजसू पार्टी आगे
  • तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी आगे
  • चार सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 09:20 (IST)
झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 9:20 बजे
सभी 81 सीटों पर मिले रुझान
34 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे
32 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त
नौ सीटों पर आजसू पार्टी आगे
तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी आगे
तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 09:14 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 9:15 बजे

सभी 81 सीटों पर मिले रुझान
35 सीटों पर भाजपा आगे
31 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी आगे
नौ सीटों पर आजसू पार्टी को बढ़त
तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी आगे
तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 09:09 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो के हेमंत सोरेन राज्य कल्याण मंत्री लुइस मरांडी से दुमका में आगे और बरहेट में भाजपा के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:59 (IST)
JMM-कांग्रेस गठबंधन और BJP में कांटे की टक्कर

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 8:58 बजे
  • सभी 81 सीटों पर मिले रुझान
  • 33-33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन और BJP प्रत्याशी आगे
  • नौ सीटों पर आजसू पार्टी को बढ़त
  • तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी आगे
  • तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे
Dec 23, 2019 08:56 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : 33-33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन, BJP आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: सुबह 8:55 बजे तक सभी 81 सीटों पर मिले रुझान, 33-33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन और BJP प्रत्याशी आगे, नौ सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी व तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:50 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : 33 पर JMM-कांग्रेस गठबंधन, 32 पर BJP आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:49 बजे तक सभी 81 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें से 33 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 32 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और नौ सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM प्रत्याशी व तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:45 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:45 बजे तक 78 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें से 35 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 28 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और नौ सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी व तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:45 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:44 बजे तक 77 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें से 35 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 27 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और नौ सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी व तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:40 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:39 बजे तक 72 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 29 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 28 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और नौ सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM प्रत्याशी व दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:32 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:32 बजे तक 68 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 29 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 26 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और सात सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM प्रत्याशी व दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:30 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:30 बजे तक 65 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 27 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 25 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और सात सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM प्रत्याशी व दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:29 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:29 बजे तक 62 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 26 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 25 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और छह सीटों पर आजसू पार्टी, चार सीटों पर JVM प्रत्याशी व एक सीट पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:27 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:27 बजे तक 59 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 27 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 22 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और छह सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी व एक सीट पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:26 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:26 बजे तक 55 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 27 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 20 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और चार सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी व एक सीट पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:25 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:25 बजे तक 53 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 26 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 19 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और चार सीटों पर आजसू पार्टी, तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी व एक सीट पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:21 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:21 बजे तक 46 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 21 सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि 19 सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, और तीन सीटों पर JVM प्रत्याशी, दो सीटों पर आजसू पार्टी व एक सीट पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:17 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 81 सीटों पर हो रही मतगणना में सुबह 8:17 बजे तक 43 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 19-19 सीटों पर BJP और JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, दो-दो सीटों पर JVM तथा आजसू पार्टी तथा एक सीट पर अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:15 (IST)
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से सुबह 8:15 बजे तक 40 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 19 पर BJP के प्रत्याशी आगे चल रहे थे, जबकि JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे, दो सीटों पर JVM प्रत्याशी तथा एक-एक सीट पर आजसू पार्टी तथा अन्य उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे.
Dec 23, 2019 08:12 (IST)
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से सुबह 8:12 बजे तक 25 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 14 पर BJP के प्रत्याशी आगे चल रहे थे, जबकि JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे, और एक सीट पर आजसू पार्टी का प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहा था.
Dec 23, 2019 08:09 (IST)
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से सुबह 8:10 बजे तक 20 सीटों के रुझान सामने आ चुके थे, जिनमें से 12 पर BJP के प्रत्याशी आगे चल रहे थे, जबकि JMM-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार सिर्फ सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे, और एक सीट पर आजसू पार्टी का प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहा था.
Dec 23, 2019 08:06 (IST)
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन में कांटे की टक्कर के आसार नज़र आ रहे हैं.
Dec 23, 2019 08:04 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू
Dec 23, 2019 07:50 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव: रांची में एक मतगणना केंद्र की तस्वीरें.
Dec 23, 2019 07:21 (IST)
झारखंड: विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज. दुमका में एक मतगणना केंद्र की तस्वीरें.
Dec 23, 2019 06:57 (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव: 81 विधानसभा सीटों के लिए 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती.
Dec 23, 2019 06:26 (IST)
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था. सभी सीटों के लिए EVM में बंद मतों की गणना आज होगी.
Dec 23, 2019 06:25 (IST)
पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है. 20 दिसंबर को आखिरी चरण के मतदान के बाद आए एक्जिट पोल की अगर बात करें तो राज्‍य में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है.