यह ख़बर 17 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

झारखंड में तीन कट्टर माओवादी जेल तोड़कर भागे

खास बातें

  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह तीन कट्टर माओवादी उच्च सुरक्षा वाली एक जेल से फरार हो गए।
चाईबासा:

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह तीन कट्टर माओवादी उच्च सुरक्षा वाली एक जेल से फरार हो गए। माओवादियों ने इस घटना को जेल की बैरक में लगी खिड़की का सरिया हटाकर अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने कहा कि यह सब जेल स्टाफ की मिलीभगत से हुआ है। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों को सतर्क कर दिया गया है और जिले की सीमा सील कर दी गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com