आत्मसमर्पण के इच्छुक नक्सलियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेगी झारखंड पुलिस!

आत्मसमर्पण के इच्छुक नक्सलियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेगी झारखंड पुलिस!

रांची:

नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने और वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए झारखंड पुलिस उन उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को वापस लेने पर विचार कर रही है, जो इसे छोड़ने को तैयार हों।

मीडिया को उपलब्ध कराई गई राज्य पुलिस की एक पुस्तिका में कहा गया है कि नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए सबसे अच्छा कदम उनके खिलाफ चल रहे मामलों को वापस लेना हो सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुस्तिका में कहा गया है, 'राज्य सरकार की सहायता से, पुलिस विभाग आत्मसमर्पण के इच्छुक शीर्ष नक्सलिसयों के खिलाफ अभियोजन वापस लेने के कानूनी मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।'