यह ख़बर 21 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

करनाल में लिंग परीक्षण करते हुए डॉक्टर धराया

खास बातें

  • घटना शहर के पॉश इलाके सेक्टर-8 की है, जहां डॉ ब्रज शर्मा करनाल अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से अपना क्लिनिक चला रहा था।
Karnal:

हरियाणा के करनाल में गैर-कानूनी तरीके से लिंग जांच करने वाले एक डॉक्टर को पकड़ा गया है। घटना शहर के पॉश इलाके सेक्टर-8 की है, जहां डॉ ब्रज शर्मा करनाल अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से अपना क्लिनिक चला रहा था। पुलिस को जानकारी मिली कि यहां गैर-कानूनी तरीके से लिंग जांच की जाती है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सिविल सर्जन की अगुवाई में एक टीम बनाकर यहां छापा मारा और डॉक्टर शर्मा और उनके एक सहयोगी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने क्लीनिक से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी जब्त की है। साथ ही पुलिस ने जांच के लिए आई एक महिला को भी हिरासत में लिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com