कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद अब क्या करेंगे बागी विधायक, क्या होगा उनका अगला कदम!

मुंबई में ठहरे कांग्रेस-जद(एस) के बागी विधायक, भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा के दक्षिणी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे.

कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद अब क्या करेंगे बागी विधायक, क्या होगा उनका अगला कदम!

कर्नाटक के बागी विधायक (फाइल फोटो)

खास बातें

  • येदियुरप्पा के सीएम पद की शपथ लेने के बाद बेंगलुरु जाएंगे बागी विधायक
  • सरकार के विश्वासमत हासिल ना करने पर खुश हैं बागी विधायक:बीजेपी नेता
  • बीजेपी नेता ने कहा- बागी विधायकों को वो मिल गया जो वह चाहते थे
नई दिल्ली:

मुंबई में ठहरे कांग्रेस-जद(एस) के बागी विधायक, भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा (B. S. Yeddyurappa) के दक्षिणी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. यह जानकारी मंगलवार को पार्टी सूत्रों ने दी. भाजपा (BJP) के एक नेता ने कहा कि इस महीने के शुरू से एक आलीशान होटल में ठहरे बागी विधायक मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जदएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद बहुत खुश हैं. नेता ने कुमारस्वामी नीत सरकार के मंगलवार शाम कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने की ओर इशारा करते हुए कहा, 'उन्हें (बागी विधायकों) वह मिल गया जो वे चाहते थे.'

शशि थरूर का BJP पर निशाना- जिस पार्टी ने पशुओं की नीलामी पर रोक लगाई, उसी ने कर्नाटक में की खरीदफरोख्त

उन्होंने कहा कि विधायक येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद मुंबई से रवाना होंगे. बागियों ने इससे पहले इनकार किया था कि उनके इस्तीफों और सरकार से समर्थन वापस लेने में भाजपा की कोई भूमिका है.

कर्नाटक सरकार गिरने पर प्रियंका गांधी ने चेताया, एक दिन BJP को पता चलेगा कि...

कुमारस्वामी नीत सरकार के भविष्य का फैसला करने वाले महत्वपूर्ण शक्तिपरीक्षण से पहले येदियुरप्पा ने आरोप लगाया था कि सत्ताधारी गठबंधन यह जानने के बावजूद अनावश्यक देरी कर रहा है कि सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को जारी व्हिप किसी काम का नहीं है. (इनपुट:भाषा)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: विश्वास मत में गिरी कर्नाटक की कांग्रेस-JDS सरकार, पक्ष में 99 और विरोध में 105 वोट डाले गए