यह ख़बर 09 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कांग्रेस नहीं, भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं : केजरीवाल

खास बातें

  • हिसार उपचुनाव के बारे में टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे कांग्रेस का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं।
हिसार:

हिसार लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में टीम अन्ना और कांग्रेस आमने−सामने आ गई है। कांग्रेस का विरोध करने के लिए टीम अन्ना के सदस्य हिसार में हैं। शनिवार को यहां इंडिया अंगेस्ट करप्शन की सभा में टीम अन्ना को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का विरोध कर रहे थे कि क्यों उनकी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। इस मुद्दे पर टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने सफाई देते हुए कहा कि वे कांग्रेस का नहीं भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे हैं। साथ ही केजरीवाल ने साफ किया है कि उनके आंदोलन का आरएसएस के कोई लेना-देना नहीं है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com