यह ख़बर 05 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राहुल के दौरों का खर्च सार्वजनिक करें : केजरीवाल

खास बातें

  • केजरीवाल ने टि्वटर पर लिखा है कि जब दिग्विजय सिंह ने अन्ना के आंदोलन का हिसाब मांगा था तो टीम अन्ना ने 24 घंटे में खर्च का सारा ब्यौरा दे दिया था।
नई दिल्ली:

यूपी समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही टीम अन्ना ने चुनाव खर्च को लेकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से राहुल गांधी के हेलीकॉक्टर दौरों और बाकी खर्च को सार्वजनिक करने की मांग की है।

केजरीवाल ने टि्वटर पर लिखा है कि जब दिग्विजय सिंह ने अन्ना के आंदोलन का हिसाब मांगा था तो टीम अन्ना ने 24 घंटे में खर्च का सारा ब्यौरा दे दिया था। अब दिग्विजय सिंह की बारी है। केजरीवाल ने बाकी दलों से भी ऐसा करने को कहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com