यह ख़बर 13 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

नए राज्यपालों की सूची में केसरीनाथ त्रिपाठी, राम नाइक, वीके मल्होत्रा के नाम : सूत्र

बीजेपी नेता राम नाइक की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

देश में नई सरकार के आने के बाद कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। अब उनकी जगह नए राज्यपालों के नाम की घोषणा जल्द होने की संभावना है। गृह मंत्रालय ने राज्यपाल पद के लिए सात नाम मंजूरी के लिए पीएमओ को भेजे हैं।

सूत्रों के मुताबिक केसरीनाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बनाए जा सकते हैं, वहीं वीके मल्होत्रा को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया जा सकता है। राम नाइक को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

इनके अलावा कैलाश जोशी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि पहले कल्याण सिंह को महाराष्ट्र के राज्यपाल की पेशकश की गई थी। बीडी टंडन भी राज्यपाल बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल की दौड़ में तीन पूर्व नौकरशाह भी शामिल हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com