यह ख़बर 11 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी ने दिल्ली सचिवालय के भीतर शनिवार को 'जनता दरबार' आयोजित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है।

बेदी ने ट्विटर पर लिखा, ईश्वर, अरविंद और उनकी टीम को सद्बुद्धि दे कि सचिवालय छतों में नहीं संचालित होते! सुनने के लिए कुछ समय लीजिए! और उसके बाद सुविचारित निर्णय लीजिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि शनिवार को केजरीवाल और उनके मंत्रियों के जनता दरबार की शुरुआत बहुत अव्यवस्थित रही। भगदड़ की आशंका के चलते केजरीवाल वहां से हट गए, लेकिन बाद में उन्होंने जनता दरबार के बेहतर आयोजन का वादा किया।