जानें सबकुछ : क्या है अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाला?

जानें सबकुछ : क्या है अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाला?

विशेष हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए हुआ घोटाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

बीजेपी ने वीवीआईपी लोगों के लिए विशेष हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए अगस्ता वेस्टलैंड के साथ 3600 करोड़ के सौदे को लेकर कोहराम मचा हुआ है। संसद में जोरशोर से यह मुद्दा उठा है और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी निशाने पर ले लिया गया है। जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें :

क्या है अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला
- यह है 2010 का वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाला
- फिनमेकैनिका से 3600 करोड़ का सौदा किया गया
- 12 हेलीकॉप्टरों का सौदा किया गया
- मिलान की अदालत से आया फ़ैसला
- घूसखोरी के साफ़ सबूत : अदालत की ओर से कहा गया
- पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को मिले पैसे
- कुल 3 करोड़ यूरो की घूस दी गई

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

-- --- -- --- --- ---
पढ़ें - जानें मामले से जुड़ी 10 खास बातें
--- --- --- --- ---
 
फ़ैसले से घिरी कांग्रेस
- रक्षा उत्पाद बनाने वाली अगस्ता वेस्टलैंड की मातृ कंपनी- फिनमेकैनिका के अधिकारियों द्वारा भारत में नेताओं और अधिकारियों को घूस देने के आरोपों की जांच कर रही इतालवी कोर्ट में ऐसे दस्तावेज सामने आए हैं, जिसमें 'सिगनोरा गांधी' का नाम है।
- इसमें चार बार सिग्नोरा गांधी का नाम है
- दो बार मनमोहन सिंह का नाम है
- ऑस्कर फ़र्नांडिस का नाम है
- एमके नारायणन का भी नाम है