यह ख़बर 29 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कोच्चि में रनवे पर विमान फिसला, 137 यात्री बचे

खास बातें

  • बहरीन से कोच्चि आ रहा A-320 विमान करीब 5−10 मीटर तक रनवे पर फिसल गया। इसमें 137 यात्री सवार थे जिसमें से सात घायल हो गए।
कोच्चि:

कोच्चि में एक बड़ा हादसा होते−होते टल गया। बहरीन से कोच्चि आ रहा A-320 विमान करीब 5−10 मीटर तक रनवे पर फिसल गया। इसमें 137 यात्री सवार थे जिसमें से सात घायल हो गए। इसमें विमान का नोज व्हील कीचड़ में चला गया वहीं उसका एक विंग भी टूट गया। अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश और हवाओं की वजह से ये हादसा हुआ। इस विमान में 137 यात्री सवार थे। तड़के करीब चार बजे हुई इस घटना के बाद रनवे को 10 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com